World Red Cross Day: 8 May All Detail in Hindi
विश्व रेड क्रॉस
दिवस: 8 मई
हर साल पुरे विश्व में 8 मई को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट
डे के रूप में मनाया जाता है। रेड क्रॉस और ICRC
की अंतर्राष्ट्रीय
समिति के संस्थापक और नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करनेवाले हेनरी डुनेंट के जन्म
दिन के उपलक्ष्य मे इसी तारीख को यह दिन मनाया जाता है।
हेनरी डुनेंट (Henry Dunant) 8 मइ को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में
जन्मे थे। वह एक उद्यमी होने के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। रेड क्रोस की
स्थापना हेनरी डुनेंट ने
की थी। उसे सन 1901 मे शांति के लिये नोबेल पुरस्कार दिया गया था। (हेनरी डुनेंट
और फ्रांस के फ्रेडरीक पासी को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया था।
आंतरराष्ट्रीय रेडक्रोस समिति -
International Committee of the Red
Cross
आंतरराष्ट्रीय रेडक्रोस समिति
की स्थापना 17 फरवरी 1863 के दिन हुइ थी। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
मे अवस्थित है। यह मानवाधिकारो के लीये कार्यरूप एक गैरसरकारी संगठन है। जो युध्द
आदि से आफतग्रस्त लोगो को चिकित्सा संबंधित सेवा प्रदान करता है।
No comments